
जमुना कॉलारी।
शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान मेंन मार्केट स्थित अमित जनरल स्टोर की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह सेवा कई वर्षों से निरंतर जारी है और अब परंपरा का रूप ले चुकी है।
इस वर्ष भी आयोजन में प्रमोद गुप्ता एवं बिनोद गुप्ता की विशेष भूमिका रही। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया और सेवा भाव की सराहना की।
दिनेश केवट
अनुपपुर



