खंडवा में11 मोतो के मातम में बड़े बुजुर्गों सहित बच्चे भूख से तड़पते रहे।

कांग्रेस ने भोजन के पैकेट बाटे लेकिन विधायक मंत्री ने नहीं किया इंतजाम
*मिश्रीलाल कोहरे **
खंडवा *
खंडवा के राजगढ़ पंचायत के पंडाल फाटा गांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान 11 मोतो से पूरे गांव में किसी के घर चुला नहीं जला।
क्योंकि उनकी परंपरा अनुसार मृत्यु वाले घर एवं रिश्तेदारों के घर भोजन नहीं बनता। ग्रामीणों ने विधायक मंत्री एवं प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया।
हादसे में मरने वालों के प्रति स्थानीय शासन एवं प्रशासन की संवेदनशीलता जब दिखाई दी जबखंडवा में 11 बच्चों की डूबने सेमौत होने पर किसी के घर चुला नहीं जला था। माता विसर्जन के दौरान सभी का उपवास था दूसरे दिन भूखे प्यासे बच्चों का भूख से बुरा हाल था। ग्रामीणों ने केवल एक दिन के भोजन की मांग मंत्री विधायक से की तो सभी ने ऊंचे हाथ खड़े कर दीए।
बता दे की गुरुवार शाम की हृदय विदारक घटना में सभी को झकझोर कर रख दिया था।
मुख्यमंत्री नेखबर मिलते हैं संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को चार चार लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने भी एक्स पर संवेदना व्यक्त करते हुए दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की
शुक्रवार को सुबह सभी लोग अपने-अपने शवो अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए तो वहीं प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही उनकी तैयारी में जुड़ गए।
जिले के मंत्री सांसद एवं विधायक औपचारिकता भर केवल संवेदना व्यक्ति लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए एक समय का भोजन की व्यवस्था किसी ने नहीं की। वहीं कांग्रेस ने भोजन के पैकेट बात कर पीड़ित को भूख से राहत प्रदान की।

उस दिन किसी के घर भी चूल्हा नहीं जला था
दरअसल ऐसा नहीं है कि इन आदिवासी परिवारों के घर भोजन एवं खाद्यान्न की कमी हो। असल में परंपरा अनुसार जिस घर में मौत होती है उसके रिश्तेदारों के घर भी एक दिन के लिए भोजन नहीं बनता।
यह ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने छोटे फालियां में सभी के घर मातम पसरा था इसलिए किसी के घर भी चुला नहीं जला।
मंत्री विजय शाह से जब मीडिया ने प्रतिक्रिया जानना चाही तो उन्होंने मोटरसाइकिल से भागते हुए नजर आए इधर ग्रामीणों में आक्रोश था कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में मंत्री विधायक से लेकर पूरा प्रशासन लग गया लेकिन अंत्येष्टि में ले जाने वाले रास्ते में कीचड़ होने कि किसी ने शुद नहीं नहीं ली। जिस रास्ते शव यात्राले गए वहांकीचड़ बहुत थाचलना मुश्किल था लेकिन मंत्री विधायक एव प्रशासन में भी इसकी और ध्यान नहीं दिया।
मूर्ति विसर्जन के दौरान 7 लड़कियों सहित 11 की हुई मौत
बता दे की खंडवा जिले के आदिवासी बहुल इलाके पटेल फटा गांव की 7 लड़कियों सहित 11 लोगों की मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान गुरुवार शाम को हो गई थी। लगभग 3 घंटे चले रस की ऑपरेशन में 11शवो नदी से निकल गया।
गांव के कोटवार लोकेंद्र बारे में बताया कि ट्रैक्टर चालक को रास्ते से वाहन निकालने से मना किया था लेकिन वह नहीं माना और यह घटना हो गई
पधाना एसडीएम दीक्षा भमौरे ने मृत व्यक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि शर्मिला15 संगीता16 उर्मिला 16 गणेश 20 किरण 16 पाटलि 25 रेवती 13 आयुष 9 चंदा8 आरती 18 दिनेश 13 शामिल थे।
मिश्रीलाल कोहरे की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in