अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो ग्वालियर।
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक :- श्री संजय सिंह, कृषक, उम्र 32 निवासी, रठियापुरा , गौरमी भिंड
आरोपी :- श्री अमन शर्मा पिता श्री उमाशंकर शर्मा , वर्तमान पदस्थापना-पटवारी हल्का न.30 सौंधा तहसील गौरमी भिंड एवं निवासी वार्ड न. 08 मकान न.27 मेहगांव,जिला भिंड म.प्र.
रिश्वत राशि- 14,000/-
विवरण :- आवेदक संजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को आवेदन किया कि पुस्तैनी जमीन मैं नाम को सही कराने के एवज में रिश्वत की मांग की गई जिसको पटवारी अमन शर्मा द्वारा 42,000/- रुपए तीन किस्तों में रिश्वत मांगी जा रही है।
शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। आज दिनांक 06/10/25 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ। और आरोपी ने पहली किस्त 14000/- रुपए लेकर आवेदक को जनपद पंचायत मेहगांव के पीछे परिसर में बुलाया। ट्रैप दल गठित कर ट्रैप प्लान किया गया आरोपी ने जनपद पंचायत के पीछे परिसर में रिश्वत ली जिसे आरोपी ने आवेदक से रिश्वत राशि जींस की जेब में रखवा ली।रिश्वत राशि लेते ही आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी पटवारी को पकड़ लिया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, 13(1) बी,13(2) पीसी एक्ट 1988( शशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल – डीएसपी विनोद कुशवाह,निरीक्षक बलराम सिंह, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा,आरक्षक गण– सुरेन्द्र सेमिल, प्रशांत सिंह, विनोद शाक्य, रवि सिंह, और वाहन चालक बलवीर सिंह, विशंभर सिंह।
regards


