शिक्षा विभूति सम्मान 2025 से सम्मानित हुईं स्वामी सत्यानंद सरस्वती स्कूल, ओबरा की प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और श्रेष्ठ शैक्षणिक नेतृत्व के लिए स्वामी सत्यानंद सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओबरा की प्रधानाचार्या श्रीमती संध्या गिरि को ‘शिक्षा विभूति सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वाराणसी में आयोजित सीबीएसई काशी सहोदया एजुकेशनल स्कूल कॉम्प्लेक्स वाराणसी के तत्वावधान में संपन्न शिक्षा विभूति सम्मान समारोह 2025 में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार, अवर सचिव एवं प्रमुख, सीओई सीबीएसई प्रयागराज ने श्रीमती संध्या गिरि को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती गिरि के नवाचारपूर्ण शैक्षणिक दृष्टिकोण, अनुशासनप्रियता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए सतत प्रयासों की सराहना की।

समारोह में वाराणसी सहित पूर्वांचल क्षेत्र के कई प्रख्यात विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षा अधिकारी और शिक्षाविद उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती गिरि को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके योगदान को क्षेत्र के लिए प्रेरणा बताया।

श्रीमती संध्या गिरि ने इस सम्मान के लिए आयोजकों और सीबीएसई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन का साधन नहीं, बल्कि समाज निर्माण का सशक्त माध्यम बनाना है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in