पशुपालन विभाग पर भड़का राष्ट्र सेवी संगठन, टैगों की जानकारी न मिलने पर किया जोरदार प्रदर्शन

हसनपुर (अमरोहा): पशुपालन विभाग की लापरवाही को लेकर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बेगपुर मुंडा प्याऊ पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “पशुपालन विभाग हाय-हाय” के नारे लगाते हुए विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व ग्राम चांदपुर में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। जांच के दौरान तीन टैग बरामद हुए थे, जिनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग के डॉक्टर चरनजीत सिंह को टैगों के फोटो भेजे गए थे। लेकिन, अब तक विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि अवशेषों के साथ मिला भूसा इस ओर इशारा करता है कि मामला कुछ गौशालाओं से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने तो कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को जेल भेज दिया, लेकिन पशुपालन विभाग अब भी यह नहीं बता पाया कि टैग लगे पशु किसके थे और कहां से लाए गए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि टैगों की जांच कर तत्काल पशुओं की पहचान की जानकारी सार्वजनिक की जाए। इस मौके पर डॉ. रुमाल सिंह, अली मोहम्मद, भूरे खां,, बृजपाल सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. सवाददाता. मुशीर खान. ब्यूरो चीफ अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in