

भालूमाड़ा। थाना प्रभारी संजय खल्को का जन्मदिन मंगलवार को थाना परिसर में पूरे स्टाफ के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर थाना स्टाफ एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। जन्मदिन के मौके पर श्रीफल, साल भेंट कर एवं केक काटकर सभी ने खुशियां साझा कीं। इस दौरान सभी ने थाना प्रभारी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
रिपोर्टर -दिनेश केवट
अनुपपुर
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes


