आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया -आयुष विभाग के अंतर्गत योग वैलनेस सेंटर, दिबियापुर द्वारा आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से नारायणी मंडपम दिबियापुर में योग शिविर का आयोजन किया गया, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में दिबियापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष राघव मिश्रा व समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु एवं मार्शल आर्ट विशेषज्ञ स्वामी विवेकानंद जीतानंद महाराज द्वारा विभिन्न प्रकार की अद्भुत विधियों द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराकर स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहने के तमाम उपाय बताये गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि आनन्द नाथ गुप्ता ने कहा कि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में असंतुलित आहार व अनियमित दिनचर्या के कारण लोग तमाम बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, इसलिए लोगों को अपने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि योग को दैनिक रूप से करने पर तमाम असाध्याय बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम को योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ व योग सहायक उत्कर्ष सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा आयोजन में पधारे अतिथियों का शॉल व माल्यार्पण द्वारा हृदय से कर अभिनंदन किया गया। आयोजन के समापन पर योग गुरु जीतानंद महाराज द्वारा शशिराज सेठ को प्रांतीय प्रशिक्षक पद पर नियुक्त किया गया, कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार शुक्ला ने किया, जबकि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीती बाजपेई, प्रतिष्ठा शुक्ला, रश्मि द्विवेदी, साधना वर्मा, सुमन लता, सुरेश जैन, बलवान सिंह सेंगर, रामप्रकाश अग्निहोत्री, रमाकांत त्रिपाठी, हरिकिशन पोरवाल, के.सी. दीक्षित, योगेश त्रिपाठी, सत्यभान सिंह चौहान, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, हरीभूषण सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।


