आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


जिलाधिकारी द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जयन्ती कार्यक्रम/रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ।
औरैया 07 अक्टूबर 2025 शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों पर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती मनाई गई और वाद्य यंत्रों के साथ रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने नगर के मु0 वनारसीदास स्थित मंदिर में पहुंचकर महर्षि बाल्मीकी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया तथा रामायण पाठ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर में आयोजित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और संबंधितों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा को शांति के साथ भ्रमणशील रहते हुए संपन्न कराये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी के द्वारा कोई ऐसा कृत न किया जाए जिससे किसी वर्ग, संप्रदाय को ठेस पहुंचे।
इसी क्रम में वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों के अंतर्गत प्रमुख मंदिरों में वाद्य यंत्रों के साथ रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य , उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित संबंधित पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।


