आईजा द्वारा आयोजित जैन पत्रकारो के महाकुंभआईजा ने मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज को राष्ट्रीय संत की उपाधि से किया विभूषित


मुनि श्री से राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया बोले धर्म के नाम चल रही गलत प्रवर्तीया बंद कराने आईजा परिवार को आपका साथ चाहिए
आईजा रत्न की उपाधि से वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन हुए विभूषित

सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा द्वारा जैन पत्रकारो के महाकुंभ में परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज को राष्ट्रीय संत की उपाधि से विभूषित किया गया। वही आईजा के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एडवाकेट राजीव जैन सैनानी को आईजा रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया,सांसद सदस्य डॉ लता वानखेडे,पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,पूर्व विधायक सुनील जैन सागर,पूर्व विधायक जशपाल सिंह जज्जी अशोकनगर सहित देश के कोने कोने से आए पत्रकारो व मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

धर्म में बढ़ता शिथिलाचार ख़त्म करने संतों का साथ मिले – धर्म के नाम व्यापार और बढ़ता शिथिलाचार खत्म करने के लिए संतों का साथ चाहिए ये बात कहते हुए हार्दिक हुंड़िया ने कहा कि जब महाराजा वर्धमान कुमार सब कुछ त्याग करके भगवान महावीर बने थे। तो उनके नाम से व्यापार क्यों। धर्म के नाम व्यापार और बढ़ता शिथिलाचार की चिंता व्यक्त करते हुए उन्होने मध्य प्रदेश के अशोकनगर में विराजित परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज से कहा कि धर्म के नाम जो गलत प्रवर्तीया बंद कराने आईजा परिवार को आपका साथ चाहिये। जिस पर मुनि सुधा सागर जी ने कहा कि कलम के माध्यम से देश का भाग्य लिख सकते है। मध्य प्रदेश,गुजरात,महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश से आए बड़ी संख्या में पत्रकारो के महाकुंभ में हाजरी दी। वही सब को एक होने का समय आ गया है। हार्दिक हुंडिया ने कहा मैं श्वेतांबर हूं,मैं तेरा पंथी हूं,मैं दिगम्बर हूं,मैं स्थानकवासी हूं। लेकिन हमे यह संप्रदाय वाद भूल कर हम सब जैन है ये नहीं भूलना चाहिये। हम हमारे पंथ के मुताबिक़ भले चले, लेकिन जब प्रभु महावीर के धर्म की बात आती है तब हम सब भगवान महावीर के अनुयाई बने। आईजा की तरफ़ से पूज्य सुधा सागर जी महाराज को गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय संत की उपाधि दी गई। वही उन्होने कहा की संतों का उपकार का बदला हम कभी नहीं चूका पाएंगे। राष्ट्रीय संत की उपाधि आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया,सांसद लता वानखेड़े,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मध्य प्रदेश आईजा के राज्य अध्यक्ष राजीव सैनानी जैसे कई महानुभावों की हाजरी में दी गई।

विचार और मूल्यों के आधारित पत्रकारिता का महोत्सव – इस अवसर पर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि इस सम्मेलन के बारे में यही कहुंगी कि यह विचार और मूल्यों के आधारित पत्रकारिता का महोत्सव है। हम सब इसको महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। पत्रकार समाज का दर्पण होता है। और पत्रकार जो उनकी दृष्टि होती है वो सत्य और समर्पण की होती है और जिस तरह से संविधान में अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है। उसका पूरा उपयोग अगर कोई करता है तो वह केवल पत्रकार बंधु ही करते है। वही पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि शिथिलाचार कही पर भी नज़र आता है तब हार्दिक जी की कलम चलती है। एक पेपर के अंदर नेगेटिव न्यूज़ होती है। पत्रकार कलम के जादुगर है और में यही कंहूगा कि आप सब को सकारात्मक समाचार ही चलाना है। इस अवसर पर जैन दर्शन एक्सप्रेस चैनल का उद्घाटन भी सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, आईजा अध्यक्ष हार्दिक हुंडीया,राजीव जैन के हाथों से हुआ। आईजा महिला पत्रकारो के संगठन का गठन किया गया। वही महिला पत्रकारो को राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने शपथ दिलाई। एक और नए चैनल जैन दर्शन एक्सप्रेस का विमोचन किया गया। आईजा के सक्रिय और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजीव सैनानी को पूज्य सुधा सागर जी महाराज की निश्रा में लता वानखेड़े,प्रदीप जैन, हार्दिक हुंडिया और पत्रकारो की बड़ी संख्या कि हाजरी में आईजा रत्न की उपाधि दी गई।

मुनि श्री सुधा सागर महाराज को राष्ट्रीय संत की दी गई उपाधि – ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया द्वारा घोषणा की गई कि हमारे पूज्य गुरू देव जिनके सानिध्य में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्हें हम आज राष्ट्रीय संत की उपाधि दे रहें है। जब राष्ट्रीय संत की उपाधि के लिए पत्रकारो ने बैंण्ड बाजो के साथ एक लंबे समूह में आकर नृत्य करते हुए मंच पर पहुचकर राष्ट्रीय संत की उपाधि का विमोचन सांसद,विधायक,पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने कर कमलो द्वारा किया। साथ ही गुरूवर को उपाधि से विभूषित किया। जैसे ही राष्ट्रीय संत की उपाधि की घोषणा हुई तो कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारगण व भक्त खुशी से झूम उठें। इस अवसर पर आगरा से आए वरिष्ठ समाजसेवी मनोज वाकलीवाल ने मुनि श्री के जीवन व्रत पर परिचय दिया।

प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रखर जैन ने कार्यक्रम में बाधा समा – इस मौके पर कार्यक्रम में इंदौर से आए प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रखर जैन ने मंगलाचरण के पश्चात नमोकार महामंत्र की महिमा मुनि श्री सुधा सागर महाराज की त्याग और तपस्या को लेकर सुंदर भजनो की प्रस्तृति दी। तो वही उपस्थित जन समूह ने प्रखर जैन के भजनो पर जमकर नृत्य किया। वही आईजा ने प्रखर जैन का भव्य स्वागत सम्मान किया।

आईजा रत्न की उपाधि से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी – मध्यप्रदेश आईजा के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी को आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया द्वारा आईजा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर हार्दिक हुंडिया ने अपने उदबोधन में कहा कि राजीव जैन सैनानी द्वारा हमेशा ही अपनी कलम के माध्यम से समाज व पत्रकारो के हितो की लडाई लडी है। आज यदि देखा जाए तो उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में ऐसे ऐसे उत्कृष्ट कार्य किए गए है जो आज भी जाने जाते है। यदि कलम का सही उपयोग करना है और सच को दुनिया के सामने लाना देखना है तो वह श्री सैनानी से सीखा जाए।

आईजा महिला विंग का शपथ ग्रहण – आईजा व पत्रकारिता के क्षेत्र में पहली बार महिला पत्रकारो का आईजा ने महिला विंग का गठन किया। जिसमें आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने समस्त महिला पत्रकारो को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय संरक्षक सुनीता हुंडिया,सुश्री रानी जैन,श्रीमति नम्रता जैन सैनानी,श्रीमति मंजू जैन भोपाल,श्रीमति मीना सिंघवी,श्रीमति किरण रांका,डॉ किरण जैन,श्रीमति रानी जैन बगरौदा,श्रीमति सुप्रिया जैन सहित बडी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित महिला पत्रकारो से शपथ ग्रहण की। इस मौके पर आईजा के राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल,राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन इंदौर,आईजा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष आलोक काकलीवाल,प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी,प्रदेश सलाहकार एडवोकेट अभय जैन भाईया जी ने अपने विचार व्यक्त किए।

इन महानुभवो का हुआ सम्मान – आईजा द्वारा आयोजित पत्रकारो के महाकुंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया,सांसद डॉ लता वानखेडे,पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,पूर्व विधायक सुनील जैन,सुनीता हुंडिया,राष्ट्रीय महामंत्री महवीर श्रीश्रीमाल,प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी,वरिष्ठ भाजपा नेता गुडडू वानखेडे,प्रदेश उपाध्यक्ष शोभित जैन,राजेश जैन बीना,सौरभ जैन,डॉ राजीव जैन बंटी,जिलाध्यक्ष गौरव जैन,अभय जैन भाईया जी,गुजरात अध्यक्ष आनंद दोषी,महाराष्ट्र अध्यक्ष आलोक काकलीवाल,डॉ एम.एल जैन,सुनील जैन,उमेश जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह रघुवंशी,वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष बोहत,अमित जैन,संदीप जैन,प्रदीप जैन,भरत सेठ छतरपुर,जीवन लाल जैन चाय वाले,राजेश सिंघई,संजय जैन,अंकित जैन,सतीश जैन आदि का कार्यक्रम में भव्य स्वागत सम्मान किया गया।


aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in