Skip to main content

Aaj Tak24x7

खुटहनिया में लक्ष्मी गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक सम्पन्न।

महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए नई कार्यकारिणी का गठन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

खुटहनिया (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत खुटहनिया में मंगलवार को लक्ष्मी गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रियंका देवी को अध्यक्ष, अनीता देवी को सचिव तथा पुष्पा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में समूह की सदस्य प्रियंका कुमारी, उषा देवी, खुशबू देवी, प्रीति देवी, श्वेता त्रिपाठी, शन्नो, रुक्मणि देवी और शांति देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक इंजीनियर प्रकाश पाण्डेय, ब्लॉक मिशन प्रबंधक करमा जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, चंद्रदेव मौर्या, कृष्ण कांत, अमीन, जय प्रकाश, और इंद्रदेव की विशेष उपस्थिति रही।

तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया

“ग्रामीण भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। जब महिलाएँ आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार से लेकर राष्ट्र तक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। लक्ष्मी गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह जैसी इकाइयाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। तेजस्वी संगठन न्यास और तेजस्वी किसान मार्ट का लक्ष्य ऐसे समूहों को संगठित कर उन्हें बाज़ार और प्रशिक्षण से जोड़ना है, ताकि वे उत्पादन से लेकर विपणन तक आत्मनिर्भर बन सकें।”

ब्लॉक मिशन प्रबंधक करमा जगदीश चंद्र ने कहा

“स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक पहचान को मजबूती प्रदान करते हैं। आजीविका मिशन इन समूहों को प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहयोग देकर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। लक्ष्मी गणेश समूह जैसी पहल अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं।”
आत्मनिर्भरता की दिशा में नया कदम

बैठक में निर्णय लिया गया कि समूह आगामी दिनों में घरेलू उद्योग, सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, अगरबत्ती निर्माण, सब्जी एवं फल प्रसंस्करण, और पशुपालन इकाइयों की स्थापना पर कार्य करेगा।
समूह की आर्थिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु बचत खाता अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित किया जाएगा।

इसके साथ ही, समूह की समस्त गतिविधियाँ तेजस्वी किसान मार्ट के मार्गदर्शन में चलेंगी, जिससे महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा सकेगा।

बैठक का समापन “महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्योग विकास और आत्मनिर्भर भारत निर्माण” के संकल्प के साथ हुआ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7