बालाजी चावल मिल्स प्राइवेट लिमिटेड बस्ती के निदेशक ऋषि अग्रवाल ने किया एफ आई आर

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

छापेमारी में अन्नपूर्ति ब्रांड चावल के नाम पर 10,931 बोरियां बरामद
ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर अधोमानक चावल बेचने का आरोप
संवाद सूत्र, सिंदुरियाः सिंदुरिया क्षेत्र में सोमवार को मंडी निरीक्षक निचलौल श्यामनंदन साहनी और सिंदुरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंचनपुर कुईंया स्थित वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मील पर छापेमारी की गई। इस छापे के दौरान टीम ने अन्नपूर्ति ब्रांड नाम से पैक की गई 10,931 चावल की बोरियां बरामद कीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इन बोरियों में अधोमानक गुणवत्ता का चावल भरकर अन्नपूर्ति ब्रांड की नकली पैकिंग में बेचा जा रहा था।
इस मामले में सिंदुरिया पुलिस ने राइस मील के प्रोपराइटर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्नपूर्ति ब्रांड के स्वामी ऋषि अग्रवाल, जो मे. बाला जी चावल मिल्स प्रा. लि. के निदेशक हैं, ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि
राइसमील में छापेमारी के दौरान बरामद बोरियों को जब्त करते अधिकारी जागरण
वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मील प्रा. लि. के संचालक उनके ब्रांड की कूटरचना और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का अन्नपूर्ति ब्रांड ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 के अंतर्गत विधिवत पंजीकृत है और इसकी आपूर्ति प्रदेश के कई जनपदों में की जाती है।
ऋषि अग्रवाल ने कहा कि कंचनपुर कुईया के राइस मील संचालक और उनके सहयोगी सड़े-गले चावल को अन्नपूर्ति ब्रांड की बोरियों में पैक कर
बाजार में बेच रहे हैं। यह न केवल उपभोक्ताओं को धोखा देने का मामला है, बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इस फर्जीवाड़े से उनकी कंपनी को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंची है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अन्नपूर्ति ब्रांड के स्वामी की तहरीर पर वैभव लक्ष्मी सर्टिक्स राइस मील के प्रोपराइटर और मील के अज्ञात कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in