Skip to main content

Aaj Tak24x7

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जेईएम हाई सेकेंडरी स्कूल में बच्चों और शिक्षकों से की मुलाकात

जमुना कॉलरी।
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं देवतालाब क्षेत्र के विधायक गिरीश गौतम जी ने शनिवार को जेईएम हाई सेकेंडरी स्कूल, जमुना कॉलरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों से आत्मीय मुलाकात की, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कक्षा लेकर बच्चों के साथ संवाद भी किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रामलाल रौतेल, वरिष्ठ नेता लाल बहादुर जायसवाल, अध्यक्ष नरेश शर्मा, प्राचार्य गुलाब सिंह सहित कई शिक्षक, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अपने संबोधन में गिरीश गौतम ने छात्रों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा, “मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in