Skip to main content

Aaj Tak24x7

लायंस क्लब सनावद “सृजन” ने जरूरतमंद बच्चों के लिए किया कपड़ों का वितरण।

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खरगोन

जिले के सनावद शहर में
सनावद, 7 अक्टूबर को लायंस क्लब सनावद “सृजन” ने सेवा सप्ताह अभियान के छठे दिन शनि मंदिर के पीछे गिट्टी खदान क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर 60 से अधिक जरूरतमंद परिवार के बच्चों को नए बॉक्स पैकिंग वाले कपड़े वितरित किए गए। कपड़ों का वितरण होते हुए देखा बच्चों के चेहरों पर अपार खुशी भी देखी गई, जिसमें लाइन से क्लब के कार्यक्रम की सार्थकता को और बढ़ा दिया।
इस कार्यक्रम के नगर संयोजक सनावद के प्रमुख गारमेंट व्यवसायी घनश्याम राठौर (दीपिका गारमेंट्स), महेश राठी (राठी रेडीमेड), और महेंद्र मुछाला (महेंद्रा गारमेंट्स) रहे। क्लब के अध्यक्ष उर्मिला जैन, सचिव गुरदीप भाटिया, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य, लायन संजय आर्य, लायन सूरज बिर्ला, लायन सचिन कटारिया, लायन जितेंद्र पटेल, लायन हेमेंद्र सज्जन, और लायन शुभम सकरोदिया ने इस नेक कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लायंस क्लब सनावद “सृजन” का यह प्रयास जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य को समर्पित है। क्लब अध्यक्ष उर्मिला जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के कमजोर वर्ग को सहायता प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in