Skip to main content

Aaj Tak24x7

मेला व्यापारी संघ को मिला हाईकोर्ट बार एसो. का साथ और समर्थन

बार के अध्यक्ष एड. पवन पाठक की मांग : गत वर्ष के सभी पुराने दुकानदारों को मिलें दुकानें, बढ़ा हुआ किराया लें वापस अन्यथा अभिभाषक भी होने आंदोलन में शामिल
ग्वालियर, 08 अक्टूबर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा दुकान आवंटन की प्रक्रिया को ऑनलाइन, ऑक्शन एवं ईटेंडरिंग से जोड़ने, मेला में कई पीढ़ियों से दुकानें लगाते आ रहे पुराने दुकानदारों के हितों की उपेक्षा, दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि एवं मेला की भूमि को खुर्दबुर्द करने की कोशिशों जैसे विभिन्न मुद्दों पर आवाज बुलंद कर रहे ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ को अब मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर का साथ एवं समर्थन मिला है।
मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पाठक ने आज एक वक्तव्य में ग्वालियर व्यापार मेला के व्यापारी बंधुओं के साथ खड़े होने का संकल्प व्यक्त करते हुए संभागायुक्त मनोज खत्री एवं मेला प्राधिकरण के कर्ताधर्ताओं से कहा है कि यदि ग्वालियर मेला के एक भी पुराने दुकानदार से दुकान छीनी गई और जबरदस्त ढंग से बढ़ाया गया किराया वापस नहीं लिया गया तो मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर का एक भी सदस्य चुप नहीं बैठेगा और मेला व्यापारी संघ के संघर्ष में अग्रणी सहयोगी बनकर मेला प्राधिकरण को अपने रवैए को वापस लेने के लिए विवश किया जाएगा। बार के अध्यक्ष एड. पवन पाठक ने इस सवासौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला की भव्यता एवं गौरव के खिलाफ रची जा रही साजिशों, मेला प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे दुराग्रहपूर्ण व्यवहार एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों की अनदेखी पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है
मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पाठक ने प्रेस वक्तव्य में कहा कि राज्य सरकार, ग्वालियर का प्रशासन और मेला प्राधिकरण मेला के व्यापारी भाईयों की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। मेला व्यापारियों को ईटेंडरिंग और ऑक्शन के पचड़े में डालकर परेशान न किया जाए। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष एडवोकेट पाठक ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल ऑनलाइन पोर्टल खोलकर पिछले वर्ष के सभी पुराने दुकानदारों से पैसे जमा कराकर उन्हें दुकानें आवंटित नहीं की गईं, बढ़ाए गए किराए को वापस नहीं लिया गया और मेला की कीमती जमीन को खुर्दबुर्द करने की साजिश नहीं रोकी गई तो मेला व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य भी आंदोलन में सहभागी होंगे।
प्रेषक
पवन पाठक एडवोकेट
अध्यक्ष
मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in