Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्य प्रदेश मंत्री प्रह्लाद पटेल के घर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

प्रह्लाद पटेल की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जबलपुर पहुंचे। जबलपुर दौरे पर पहुंचकर उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत राज , ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता जी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सिंधिया ने दिवंगत माताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य माताजी जैसे व्यक्तित्व अपने संस्कारों, स्नेह और मूल्यों से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7