Seoni से संबाददाता मनीष बघेल

सिवनी। जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के संदिग्ध आचरण के चलते बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर द्वारा जांच के बाद जिला पुलिस बल सिवनी एवं 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा में कार्यरत कुल 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबन अवधि में पुलिस लाइन सिवनी में सम्बद्ध किया गया है। निलंबन के दौरान इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा वे तीनों गणनाओं में उपस्थित रहेंगे।
निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है —
1️⃣ उप निरीक्षक अर्पित भैरम, थाना प्रभारी बंडोल, सिवनी
2️⃣ प्रधान आरक्षक माखन (क्रमांक 203), एसडीओपी कार्यालय सिवनी
3️⃣ प्रधान आरक्षक रविंद्र उईके (क्रमांक 447), रीडर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी
4️⃣ आरक्षक जगदीश यादव (क्रमांक 803), एसडीओपी कार्यालय सिवनी
5️⃣ आरक्षक योगेंद्र चौरसिया (क्रमांक 306), एसडीओपी कार्यालय सिवनी
6️⃣ आरक्षक चालक रितेश (क्रमांक 582), ड्राइवर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी
7️⃣ आरक्षक नीरज राजपूत (क्रमांक 750), थाना बंडोल, सिवनी
8️⃣ आरक्षक केदार (क्रमांक 610), गनमैन, एसडीओपी सिवनी, 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा
9️⃣ आरक्षक सदाफल (क्रमांक 85), गनमैन, एसडीओपी सिवनी, 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की लूट के मामले से जुड़े संदिग्ध आचरण के चलते की गई है।
👉 आईजी जबलपुर द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।


