Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा, 10 अक्टूबर 2025:
आज आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष कुशल चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। रोहिलखंड प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में हाल ही में मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी ने इसे संवैधानिक पद का अपमान और सुनियोजित साजिश बताया, जिसके पीछे भाजपा और RSS की नफरत फैलाने वाली राजनीति को जिम्मेदार ठहराया।आम आदमी पार्टी ने मांग की कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो, सोशल मीडिया पर घृणित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएं, और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।इस मौके पर मोहम्मद आमिर, अमर सिंह खागी, कविता कांत, मुरारीलाल मौर्य, अर्पित शर्मा, सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट ब्रह्मपाल सिंह राणा, ओसाफ खान, जफर मेहंदी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जमशेद अली की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7