नाविक संघ अध्यक्ष ने नगर परिषद पर मनमानी के लगाए आरोप


मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
*ओंकारेश्वर।
नाविक संघ के अध्यक्ष कैलाश भंवरिया ने नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नाविकों के लाइसेंस वितरण में भारी अनियमितता की जा रही है। उन्होंने बताया कि संघ ने कुल 174 नावों के लाइसेंस की वैधता को लेकर संघर्ष किया था, जिस पर नगर परिषद ने केवल 95 नावों के लाइसेंस जारी करने पर सहमति दी थी।

भंवरिया ने कहा कि “बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति और जानकारी के नगर परिषद द्वारा लगभग 30 से 40 अतिरिक्त लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं, जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। हमारी यही मांग है कि जो 95 वास्तविक नाविक हैं उसमें जो बचे लोग हैं, उनके भी लाइसेंस जल्द जारी किए जाएं

अध्यक्ष भंवरिया ने आगे बताया कि जब इस विषय में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि लाइसेंस जारी करने की कोई अनुमति नगर परिषद को नहीं दी गई थी, इसके बावजूद नगर परिषद मनमानी कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टर द्वारा फाइबर नावों की अनुमति देना सराहनीय कदम है, लेकिन कई नाविक ऐसे हैं जो फाइबर नाव लेने के बाद भी पुरानी लकड़ी की नावें चला रहे हैं। भंवरिया ने मांग की कि या तो इन लकड़ी की नावों को नष्ट किया जाए या नियमों का पालन करवाया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई ऐसे व्यक्तियों को भी लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं जिनका नाविक संघ से कोई संबंध नहीं है, जिससे वास्तविक नाविकों के अधिकारों का हनन हो रहा है।

भंवरिया ने कहा, “हमारी मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। प्रशासन को चाहिए कि वह वास्तविक नाविकों को प्राथमिकता देते हुए उनके लाइसेंस शीघ्र जारी करे और नगर परिषद की कार्यप्रणाली की जांच करवाए*। *नगर परिषद राजस्व निरीक्षक अधिकारी श्री नीरज रावत ने बतलाया कि परिषद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर नियम अनुसार कारवाइयां की जा रही है जिस पर हमने आज 43 अवैध नावे बरामद की है वरिष्ठों के दिशा निर्देश पर शीघ्र ही नाविक संघ अध्यक्ष से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जावेगा*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in