Skip to main content

Aaj Tak24x7

अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

जबलपुर – अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ संत अलॉयसियस (स्वशासी) महाविद्यालय जबलपुर में,
संत अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी हरीश दुबे ने बताया कि अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु चंसौरिया के मुख्य आतिथ्य में किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में उपस्थित सभी टीमों के खेल अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के मेजवान महाविद्यालय द्वारा प्रदान सुविधाओं की सराहना की । प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संगठन सचिव डॉ रमेश शुक्ला, रोहिल्ला पिल्लई सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर, मूर्ति दास यादव ,संजय कुमार,प्रशन्नजीत क्षत्रिय,जुगल किशोर मेवारी,रणविजय सिंह आदि क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7