

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली अंतर्गत अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों को सर्प ने डसा पहली घटना विंढमगंज थाना अंतर्गत गांव बोम की रहने वाली मानती देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी अजय कुमार घर के पास टहल रही थी की महिला को सर्प ने काटा महिला को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दूसरी घटना झारखंड के धुरकी निवासी राधिका देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी निर्मला कुशवाहा अपने खेत में भिंडी तोड़ रही थी उसी समय सर्प ने काट लिया जिसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर विनोद के द्वारा इलाज किया गया । तीसरी घटना अंजू देवी उम्र 40 वर्ष आज दोपहर में दुद्धी कस्बा रेलवे स्टेशन रोड सेंट मैरी स्कूल में मजदूरी कर रही थी ।इसी बीच टाइल्स हटाते समय सर्प ने दाया हाथ में काट लिया स्कूल प्रशासन के कर्मचारियों ने महिला को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहां डॉक्टर सुनील के द्वारा इलाज किया जा रहा है



