जबलपुर – 11वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन प्रखर मैरिज गार्डन गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में जिले में दिनांक 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया । प्रतियोगिता में मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के कुराश खिलाड़ी मानवराज यादव खुशी यादव,श्री दुबे,राज चक्रवर्ती ने प्रतियोगिता में अपने आयु एवं वजन में अपने प्रतिद्वंद्वियो को हराकर राज चक्रवर्ती ने स्वर्ण पदक , खुशी यादव ने रजत पदक,श्री दुबे एवं मानवराज यादव ने कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम जबलपुर, उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर प्रधान सम्पादक दैनिक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र, उपाध्यक्ष विजय पांडे,संयुक्त सचिव जयराज चौधरी ,झामसिंह तेकाम ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी । समस्त खिलाड़ी मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।
मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों ने 11वीं मध्यप्रदेश जूनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर,1 स्वर्ण पदक,1 रजत ,2 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया


