Skip to main content

Aaj Tak24x7

उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा अंडर 25 जो ज़ेरोधा स्टॉक एंड फाइनेंस कंपनी द्वारा संचालित है, ईडी फेस्ट का आयोजन

जबलपुर – सेंट अलॉयसियस कॉलेज की उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ द्वारा अंडर 25 जो ज़ेरोधा स्टॉक एंड फाइनेंस कंपनी द्वारा संचालित है, ईडी फेस्ट का आयोजन किया। पहले दिन अंडर 25 की टीम द्वारा ई समिट का आयोजन किया गया, जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन प्रवित्त अरोरा, गायक दिव्यांश खन्ना , और मनोवैज्ञानिक अरूबा कबीर शामिल थे। मंच संचालन मुंबई कॉलेज से सानिया ने की। बंगलौर से आई अंडर 25 टीम ने पहली बार जबलपुर के किसी कॉलेज के साथ मिलकर यह कार्यक्रम किया। दूसरे दिन आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से एनईसी (NEC) के लिए इलुमिनेट वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें अरौबा कबीर पठान, फाउंडर, एनसो वेलनेस, हृदयेश रॉय, फाउंडर, केचुआ ऑर्गेनिक्स और रिया सरीन, एडमिशन शाला पुणे मुख्य वक्ता थे।
प्रकोष्ठ की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल डॉ. जे. बेन एंटन रोज़ ने डॉ आशु जैन एवं समस्त प्रकोष्ठ को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापकगणों यथा डॉ रीता, डॉ सुरभि, डॉ अमिता, काजल, जागृति, वेनिश का सहयोग रहा। छात्र मंडल से प्रिंसी तिवारी, आदर्श कुमार सिंह, नियति, प्रगति, श्रेया, अनंत, ओम , योगेश, पूरब, अनुष्का, इशिका, आभास, आर्यमन, पूजा, स्वर्णिमा, नियासा, गुनगुन, निधि, प्रशांतिका, अंकिता, प्रियानी, अभिनव, सौम्य, कपिल, मयंक इत्यादि का सहयोग रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in