आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 13 अक्टूबर 2025/ उत्तर प्रदेश ट्रेड शो 2025 स्वदेशी मेला नुमाइश मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया द्वारा होमगार्ड एवं ग्राम पंचायत चौकीदारों को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और “नारी शक्ति अभियान” के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई, जिससे महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को नई दिशा मिली।
इसी आयोजन में स्थानीय ब्रांड “Maati” ने भी अपने स्टॉल के माध्यम से लोगों का खूब दिल जीता।
Maati के 100% प्राकृतिक और शुद्ध उत्पाद — जैसे कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल, देसी गाय का घी, शहद, सत्तू, गुड़ और मल्टीग्रेन आटा — लोगों को बेहद पसंद आए।
Maati के संस्थापक अंकित चौधरी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि गांव की शुद्धता और परंपरा हर घर तक पहुंचे। Maati सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और देशी स्वाद की पहचान है।”
इस मेले के सफल आयोजन में उपायुक्त उद्योग विभाग दुर्गेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग हेमंत कुमार एवं अरविंद भास्कर , सीएम फेलो दीपांशु कुशवाह जी एवं अविरल प्रताप सिंह तथा उद्यमी मित्र देवेश चौहान का विशेष सहयोग रहा। Maati टीम ने इन सभी अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं तथा “वोकल फॉर लोकल” की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सभी स्टॉलों का भ्रमण किया, उद्यमियों से बातचीत की और उनके उत्साह को बढ़ाया।


