सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटिदार

भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की सद्बुध्दि के लिए कांग्रेस ने सोमवार को सरदारपुर मे जनपद पंचायत के पास सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन किया गया। विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियो एवं किसानो ने यज्ञ मे आहुती देकर किसानो के हित मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश के कृषि मंत्री एंदलसिंह कंसाना की सद्बुध्दि की कामना की। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रूपये क्विंटल तय किया गया है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी क्यो नही की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री भावांतर योजना पर अलग-अलग बयान दे रहे है इसके पहले भी वर्ष 2017-18 मे सोयाबीन पर 500 रूपये का भावांतर सरकार ने प्रदान नही किया, पूर्व मे लहसून-प्याज की भावांतर राशि किसानो को नही मिली लेकिन इस बार फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किसानो को भावान्तर योजना के भंवर मे उलझाया जा रहा है साथ ही नष्ट फसलो का उचित फसल बीमा एवं मुआवजा प्रदान क्यो नही किया जा रहा है, किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध क्यो नही हो रहा है, नकली खाद, बीज, दवाई बनाने वाली कंपनियो पर उचित कार्रवाई क्यो नही हो रही है इसलिए यह सद्बुध्दि यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ पूर्णाहुति कार्य पण्डित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य मे संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, मोहनलाल मुकाती, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा, राजेन्द्र लोहार, शंकरदास बैरागी, भेरूसिंह बडगोता, दिनेश चौधरी, भानुप्रतापसिंह, कालुराम पाटीदार, बाबुसिंह राजपूत, राधेश्याम जाट, प्रभु जाट, सरफराज कुरैशी, मोहन लछेटा, केकडिया डामोर, मुकेश तुफान, अर्जुन गेहलोत, अम्बर गर्ग, मोहित जाट, चेतन जाट, श्रीकांत पटेल, गोपाल पटेल, मनोज पाटीदार, राहुल शर्मा, सरदार डामर, जुवानसिंह जामनिया, पीडु मोहनिया, गोपाल डामर, जितेन्द्र सिंगार, आत्माराम सिंगार, बाबुलाल मेडा, दलपत पाल, कोदरसिंह पटेल, राजेश गुण्डिया, भारत सिंगार आदि उपस्थित रहे।


