Skip to main content

Aaj Tak24x7

खेलों से स्वस्थ शरीर के साथ साथ रोजगार की भी होगी प्राप्ति – मुख्य विकास अधिकारी।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 13 अक्टुबर 2025-
कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में इंदिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ से प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री मा० योगी आदित्यनाथ के कर कमलो द्वारा उ०प्र० के युवक एवं महिला मंगल दलो को प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट वितरण का लाइव प्रसारण कार्यक्रम युवक/ महिला मंगल दलों के साथ – साथ छात्र – छात्रों ने देखा एवं सुना । कार्यक्रम के दौरान जनपद के वर्ष 2024-25 हेतु चयनित युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यो को खेल किट वितरण मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण मनीष कुमार मौर्य के करकमलो द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाडियो को खेल भावना, खेल मैदानो के विकास एवं खिलाडियो से पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक श्रम एवं खेल की महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए
छात्र – छात्रों से कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसे खेलो को समाहित अवश्य करना चाहिए, जिनमें परिश्रम के साथ साथ बौद्धिक विकास भी हो। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होगा और हम बीमारियों से दूर रहेंगे। इसलिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। यदि हम खेलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते है तो स्वस्थ शरीर के साथ साथ रोजगार की भी प्राप्ति होगी।
उक्त अवसर पर युवा कल्याण विभाग के समस्त अधिकारी, जिला कीडाधिकारी संजीव वर्मा जनपद के विभिन्न विधाओ के खिलाडी एवं मंगल दल के सदस्यो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7