श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के चुनाव 16 नवंबर को

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

-111 साल पुरानी संस्था के लिए तैयारियां तेज़

औरैया। शहर के गोपाल वाटिका के समीप स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के गंगा-जमुना प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने आगामी समिति चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गहोई वैश्य समिति का चुनाव आगामी 16 नवंबर को संपन्न होगा। इसी क्रम में वे इन दिनों लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि श्री गहोई वैश्य सेवा समिति की स्थापना को 111 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह संस्था न केवल जनपद औरैया बल्कि पूरे क्षेत्र की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था मानी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष आरएसएस संस्था के भी 100 वर्ष पूरे हो गए हैं लेकिन गहोई वैश्य समिति की ऐतिहासिकता और योगदान कहीं अधिक व्यापक है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद औरैया में इस समय समिति के 396 मतदाता पंजीकृत हैं। संस्था केवल सामाजिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रही है। राजेंद्र गुप्ता ने यह भी आश्वस्त किया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना, युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ना, तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष विष्णु सोनी, मंगलेश सुहाने, देवेंद्र गुप्ता, गोपाल गहोई, बृजेश बंधु, संजीव रेजा सहित समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से कहा कि यह चुनाव संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा और समाज के हित में निर्णायक साबित होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in