शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी जबलपुर में एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन

जबलपुर – चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास है उद्देशित एक दिवसीय वेबीनार की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीणा बाजपेई ने की एवं हमारे संरक्षक डॉ. पंजाबराव चंदोलकर अतिरिक्त संचालक रहें जिन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। साथ ही आज के युग में कौशल विकास की उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं वेबीनार के लिए सभी को शुभकामनाएं दी । विशिष्ट वक्ता डॉ. अदिति बाजपेई सेंट जोन्स रिसर्च सेंटर बेंगलुरु कर्नाटक ने “चरित्र एवं व्यक्तित्व पर डिजिटल युग और सोशल मीडिया का प्रभाव” पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, उन्होंने व्यक्तित्व की परिभाषा के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किये । हमारे अगले विशिष्ट वक्ता डॉ. दिनेश कुमार अहिरवार प्रोफेसर सिक्किम यूनिवर्सिटी गंगटोक ने शोध पत्र “मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली एवं चरित्र निर्माण एक शांतिपूर्ण समाज का आधार” विषय पर व्याख्यान दिया, उन्होंने बताया कि कैसे हमारा समाज दिखावे की दुनिया में आकर अवसाद एवं चिंता से ग्रसित होकर आत्महत्या का रास्ता चुन रहा है। अंत में महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ जरीना जॉन चौधरी (इतिहास विभाग) ने चरित्र निर्माण में धर्म एवं राष्ट्रवाद के प्रभाव पर प्रकाश डाला। इस वेबीनार का संचालन डॉ. वीना श्रीवास्तव संयोजक के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहसंयोजक डॉ. बिंदु शर्मा के द्वारा किया गया | इस वेबीनार में कुल 80 सदस्य पंजीकृत हुए एवं लगभग 20 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in