बरेला – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शताब्दी वर्ष मनाया गया जिसमें स्वयंसेवक गणवेश धारण कर रामलीला रंगमंच प्रांगण में पथ संचलन के लिए उपस्थित हुए। पथ संचलन रामलीला रंगमंच प्रांगण से भैरव बाबा मंदिर से भूतनाथ धाम से बस स्टैंड से अंदर बस्तियों से होता हुआ पुनः रामलीला रंगमंच प्रांगण पर समापन एवं स्वल्पाहार हुआ। मुख्य वक्ता डॉ विवेकानंद ने संघ की मूलभूत संरचना और शताब्दी वर्ष के बारे में व्यापक रूप से व्याख्यान दिया मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार मिश्रा ने डॉ हेडगेवार के जीवन चरित्र के बारे में बताया बरेला खंड कार्यवाह जमुना पटेल ने इस वृहद पथ संचलन में सभी का आभार व्यक्त किया एकल ज्ञान अभिजीत सिंह परिहार के द्वारा गया गया मंच संचालन निखिल दुबे के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जिला प्रचारक मोहन जी भाईसाब, राजा जी भाईसाब,उपखंड कार्यवाह विकाश साहू, मंडल पालक रूपेंद्र चौकसे महाविद्यालय प्रमुख जयनारायण तिवारी, सत्येंद्र कुशवाहा बृजेश रजक, विपिन कोल एवं सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल हुए।


