Skip to main content

Aaj Tak24x7

अंतर महाविद्यालय सम्भाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, जबलपुर बना विजेता

जबलपुर – अंतर महाविद्यालय सम्भाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न, जबलपुर बना विजेता ,संत अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी हरीश दुबे ने बताया कि एकदिवसीय अंतर महाविद्यालय सम्भाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का संत अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य आतिथि के संत अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर प्राचार्या फादर बेन एंटोन रोज ,मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु चंसौरिया के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में जबलपुर टीम ने नरसिंहपुर टीम को 28-22 से विजेता होने का गौरव हासिल किया । प्रतियोगिता में उपस्थित सभी टीमों के खेल अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के मेजवान महाविद्यालय द्वारा प्रदान सुविधाओं की सराहना की । प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता टीम जबलपुर एवं उपविजेता टीम नरसिंहपुर को ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में संजय कुमार,निखिलेश पिल्ले । इस अवसर पर डॉ रमेश शुक्ला, रोहिल्ला पिल्लई सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर, मूर्ति दास यादव ,अभिरुप चंसोरिया उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7