जबलपुर – शासकीय कन्या महाविद्यालय, रांझी (जबलपुर) में संभाग स्तरीय महाविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. विशाल बन्ने ( शा.शी.विभाग रा.दु.वि.वि.जबलपुर) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ. वीणा वाजपेई द्वारा की गई। उन्होंने छात्राओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता में कुल 4 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के खेल विभाग के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में डॉ विन्दु शर्मा,डॉ वीणा श्रीवास्तव, डॉ माधुरी सिंह , सुदर्शन सिंह ठाकुर, एल.एन.रजक,आशीष पांडे,अशोक नामदेव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल (Referees) के रूप में श्री ज्ञान भूषण दुबे, श्री सुहास सोनी, श्री संदीप नाहर,श्री अनुराग चौबे एवं श्री रोहित कोष्टा ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं और प्रतियोगिता को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ी निम्न रहे –बालक वर्ग में
• मोहित कुमार, रघु बसोर, कृष्णा भूषण, निसार आलम, शुभम कुशवाहा, मानस तिवारी,आयुष मिश्रा
बालिका वर्ग में
प्रीति पटेल ,स्वीटी रजक,रागिनी राजपूत, नौशीन अंजुम , हर्षिता तिवारी,अनुराधा सिंह, हर्षिता वंशकार ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. दीपेन्द्र यादव स्पोर्ट्स ऑफिसर ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए यह सिद्ध किया कि खेल शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं जन भागीदारी शिक्षक पूजा सेन,डॉ. बीना शर्मा, डॉ.अंकिता पांडे , डॉ. नीलिमा राय, डॉ. सपना श्रीवास्तव एवं श्रीमती स्वाति मिश्रा की सहभागिता रही



