आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया 17 अक्टूबर 2025 / जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित मा० मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका संबंधी विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा प्राप्त योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें जिससे कार्यों में प्रगति के साथ साथ जनपद की रैंकिंग में भी सुधार प्रदर्शित हो। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी व जिला अर्थ संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि वह कार्यों की प्रतिदिन अपने स्तर से समीक्षा करें और खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराये। उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए वह अपने स्तर से अभियान चलाकर योजना के संचालन में तेजी लाये तथा खराब प्रगति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विभाग वार कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष कार्यो की प्रगति सुनिश्चित करे, जिससे प्रदेश स्तर की समीक्षा में जनपद की रैंकिंग ऊपर उठ सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सेतुओं के निर्माण कार्य तथा नई सड़कों के निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के लंबित पड़े आवेदनों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जा सके। उन्होंने फैमिली आईडी की प्रगति को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का सत्यापन करते हुए निस्तारण कर लाभान्वित कराये जिससे योजनाओं की सार्थकता सिद्ध हो और पात्रों को लाभ मिले।
जिलाधिकारी ने समस्त निर्माणदायी संस्थाओं को आगाह किया कि वह अपने-अपने कार्य को समयबद्धता के साथ करते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों के पूर्व परियोजना के निर्माण की अध्यतन फोटोग्राफ सहित व्यय धनराशि तथा उपलब्ध बजट धनराशि के साथ-साथ कार्य समाप्ति की तिथि सहित पूरा विवरण आयोजित बैठक से पूर्व समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे कार्य की विधिवत समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि अध्यतन सूचना उपलब्ध कराने में किसी के द्वारा शिथिलता /लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता सहित अन्य परीक्षण हेतु जनपद स्तरीय टास्कफोर्स समिति को निर्देशित किया कि वह मासिक रूप से अपनी निरीक्षण आख्या विस्तृत रूप से तैयार कर उपलब्ध करायें जिससे किसी प्रकार की कोई अनियमितता आदि दृष्टिगत होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्यवाही/ कार्य में सुधार कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वह दुर्बल एवं निराश्रित परिवारों के साथ मिलकर दीपावली पावन पर्व मनाएं जिससे वह भी दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ खुशी से मना सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, वनाधिकारी सीपी सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनायक शर्मा,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह , जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



