सोनभद्र पुलिस की साइबर टीम की बड़ी सफलता — ₹1.45 लाख की ठगी की गई धनराशि पीड़ित के खाते में वापस।


जनपद – सोनभद्र
दिनांक – 17.10.2025

*➡️

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

चोपन सोनभद्र।थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्रॉड हुई ₹1,45,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी-*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अवगत कराना है कि आवेदक राहुल कुमार पुत्र रविन्द्र नाथ ठाकुर निवासी द्वारिकापुर, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल पता – लोको कॉलोनी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, के साथ दिनांक 17.07.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की ठगी की गयी थी।इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 19.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर प्रकरण का विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि ₹95,000/- जम्मू-कश्मीर राज्य स्थित एचडीएफसी बैंक खाते में होल्ड कराई गई।साथ ही NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम से कार्यवाही की गई, जिसके फलस्वरूप ₹95,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

इससे पूर्व, दिनांक 23.08.2025 को आवेदक के मूल खाते में ₹50,000/- वापस कराए गए थे। इस प्रकार कुल ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम –
श्री कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

साइबर जागरूकता हेतु अपील –
♦️ फर्जी ट्रेडिंग ऐप, व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप, लाइक-रिव्यू-रेटिंग या घर बैठे रुपए कमाने के लालच में न आएं और किसी भी प्रकार का निवेश न करें।
♦️ KYC अपडेट या बैंक खाता/मोबाइल नंबर बंद होने के नाम पर आने वाले किसी भी फर्जी कॉल, लिंक या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें। किसी भी बैंक या मोबाइल सेवा प्रदाता से हमेशा उनके अधिकृत वेबसाइट/कस्टमर केयर नंबर से ही संपर्क करें।
♦️ यदि साइबर फ्रॉड की घटना घटित हो जाए तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर शिकायत दर्ज करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in