Skip to main content

Aaj Tak24x7

विजय मोरे बने पहले संभागीय अध्यक्ष।

पत्रकार जगत में खुशी की लहर।

निमाड़ संभाग का हुआ गठन।

दिलीप पंचोली दैनिक चिरंतन खरगोन, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया ने पत्रकारों की लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर बड़ा निर्णय लेते हुए इंदौर संभाग को दो भागों में विभाजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नई निमाड़ संभागीय इकाई का गठन किया गया है, जिसमें बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिले शामिल किए गए हैं। प्रदेश महा सचिव सत्यनारायण वैष्णव ने कान्हा (मंडला) में हुई प्रांतीय बैठक में औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2026 के लिए साथी विजय मोरे (संवाददाता, दैनिक हिन्दुस्तान मेल) को नवगठित निमाड़ संभाग का पहला संभागीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस अवसर पर 19 सदस्यीय कार्य कारिणी का भी गठन किया गया। पत्रकारों और संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के पत्रकारों को अधिक संगठित और सशक्त बनाएगा।
संभागीय अध्यक्ष विजय मोरे को बधाई देने वालों में खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर के जिला अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे। पत्रकार जगत में इस निर्णय को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।

खरगोन से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in