Skip to main content

Aaj Tak24x7

मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

कप्तानगंज बस्ती। यातायात के तीसरे दूसरे दिन यातायात पुलिस और सागर सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में चलाए गए अभियान के तहत हरैया क्षेत्र के भदावल स्थित श्रीमती सावित्री स्मारक इंटर कॉलेज और गुरुकुल एकडमी हरैया के बच्चों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिसमें यातायात प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि हेलमेट सुरक्षा कवच है मोटरसाइकिल चलाते समय अगर आपके परिवार का सदस्य हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहा है तो उसे जागरूक करें। बस्ती जनपद में बढ़ते सड़क हादसे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक दुर्घटना हो रही हैं जिसमें अधिकतर लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से काम आयु के बच्चे मोटरसाइकिल से दूर रहे क्योंकि यह नियम विरुद्ध है। परिवार के साथ अगर चार पहिया वाहन से कहीं निकल रहे हैं तो सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और अपने परिवार के लोगों को भी सीट बेल्ट के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा प्रहरी प्रमोद ओझा ने बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि कहा कि खुद के लिए न सही परिवार के लिए हेलमेट लगाएं। अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं हेलमेट न लगाने के कारण हो रही हैं। सड़क पर चलने से पहले खुद को सुरक्षित रखें। यातायात के नियमों का पालन करें। एक हादसे से पूरा परिवार प्रभावित होता है। सुरक्षा में लापरवाही के चलते लोग सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हो रहे हैं। दुर्घटना में जब बड़ा हादसा होता है तो उसके पीछे जीवन यापन कर रहा पूरा परिवार प्रभावित होता है। यातायात के नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का भी प्रयोग करें। श्रीमती सावित्री देवी स्मारक इंटर कॉलेज भदावल के प्रधानाचार्य डॉक्टर लाल बहादुर सिंह ने बच्चों से कहां जो भी यातायात के नियमों की जानकारी दी गई है उसे अपने जीवन में उतरे और परिवार में भी साझा करें। बच्चों के लिए यातायात के नियम की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। यातायात जागरूकता अभियान के दौरान टीएस आई हरकेश यादव, सूर्य नारायण, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडेय, चंद्रजीत यादव सहित विद्यालय के शिक्षक और बच्चे शामिल रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in