Skip to main content

Aaj Tak24x7

मंडल के 12 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मंडल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर कुल 12 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील टेलर के द्वारा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज तथा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में श्री राजेश पटेल सहायक मंडल अभियंता सतना (उत्तर) एवं कर्मचारियों में सर्व श्री अमरजीत सिंह, अनिल कुमार एवं मकसुदूर रहमान, राजीव दनायक आदि प्रमुख थे। सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी के माध्यम से किया गया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील टेलर के साथ ही मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वरूण चतुर्वेदी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री के. पी. सिंह के साथ ही कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।


जनसंपर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in