प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में निम्नवत जागरूक कार्यक्रम व प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –आज दिनांक 03.11.2025 को यातायात माह के अन्तर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में श्रीमान पुलिस अधीक्षक औरैया महोदय के कुशल निर्देशन में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में निम्नवत जागरूक कार्यक्रम व प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी –
“गलत दिशा चलना पड़े, धीरे धीरे चाल।
मौत पाश में खुद फँसा, दूजा फँसे अकाल।।”

  1. जागरुकता कार्यक्रम के अर्न्तगत यातायात पुलिस द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान के अंतर्गत श्री गुलाब सिंह कॉलेज ऑफ फारमेसी, फफूँद रोड औरैया में विद्यार्थियों को यातायात नियमों को लेकर जागरुक किया गया तथा सभी को सडक पर चलने के नियम, सड़क सुरक्षा (Road Safety) एवं यातायात जागरूकता (Traffic Awareness) के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा बताया गया कि दुर्घटनाओं को कम करने और सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात प्रबंधन के 5E सिद्धान्त — Education, Enforcement, Engineering, Environment एवं Emergency Care — का पालन आवश्यक है।
    इसके साथ ही जनपद मे कुल 10 चौराहे/तिराहों पर लगभग 180 लोगो को यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालो को यातायात नियमों के प्रति सजग जागरुक करते हुए हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने को लेकर पम्पलेट बाटें गए । साथ ही हेलमेट बीआईएस मानक वाला ही पहनें तथा हेलमेट पहनने का सही तरीका बताते हुए यातायात सम्बन्धी महत्तवपूर्ण जानकारी देते हुए यातायात नियमो/संकेतों से अवगत कराया गया।
  2. जनपद मे शासन के निर्देशानुसार विशेष अभियान- दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठे सवारी सहित), दो पहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने व आदि नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध लोगों को जागरूक करते हुए प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए चलाया गया। जिसमें जनपद मे एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं मे कुल 115 चालान किए गए जिसका सम्मन शुल्क 2,21000 है ।
    यातायात नियमों के उलंघन में की गयी कार्यवाही का विवरणः-
    (1)संपूर्ण चालानः-115/
    (2)संपूर्ण कारित राजस्वः- 2,21000/रु0
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in