Skip to main content

Aaj Tak24x7

ऐतिहासिक राजकीय तिगरी गंगा मेले का भव्य शुभारंभ: हवन-पूजन और दुग्धाभिषेक के साथ

अमरोहा: सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर और आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक राजकीय तिगरी गंगा मेला का शुभारंभ हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और गंगा मैया की पवित्र जलधारा में दुग्धाभिषेक के साथ धूमधाम से किया गया। गंगा तट पर आयोजित हवन में आहुतियां अर्पित कर गंगा मैया की भावपूर्ण आरती उतारी गई तथा मेले के सफल और सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की गई।
आरती और मंत्रोच्चार से पतित पावनी गंगा का तट श्रद्धा, भक्ति और आस्था की गूंज से मुखरित हो उठा। इस अवसर पर गंगा मैया से प्रार्थना की गई कि उनका आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासियों पर ऐसे ही बना रहे। मेला हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और जन-एकता का जीवंत प्रतीक है, जो सदियों से लोगों को एकजुट करता आ रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर विधान परिषद सदस्य एवं विधायक हरि ढिल्लो , हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी , ब्लॉक प्रमुख गजरौला मीनाक्षी चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, नगर पालिका अध्यक्ष अमरोहा शशि जैन , नगर पालिका अध्यक्ष हसनपुर राजपाल सिंह सैनी जी, नगर पालिका अध्यक्ष धनौरा प्रवीण अग्रवाल , जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़कवंशी , मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज , जिलाधिकारी अमरोहा निधि गुप्त वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद सहित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in