Skip to main content

Aaj Tak24x7

अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग हुई सम्पन्न, फाइनल कल

जबलपुर – मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर वर्ष 2025 के अनुसार अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता पुरुष वर्ग का आज शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित सेंट अलायसियस महाविद्यालय के संयोजन में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ज्योति जुनगरे के मुख्य आतिथ्य में खेला गया प्रथम मैच जी एस कॉलेज विरुद्ध महाकौशल महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें जीएस कॉलेज ने पेनाल्टी शूटआउट में महा कौशल कॉलेज को 5-4से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में ज्ञान गंगा कॉलेज ने ए.पी.एन.कॉलेज को 6-0 से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। द्वितीय सत्र में खेले गए प्रथम सेमीफाइनल में सेंट अलायसियस महाविद्यालय ने जीएस महाविद्यालय को एक गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया ।दूसरे सेमीफाइनल मैच में शारीरिक शिक्षण विभाग ने ज्ञान गंगा महाविद्यालय को 3-1गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मंगलवार दिनांक 04/11/2025 को प्रातः 8 बजे से साइंस कालेज फुटबॉल मैदान पर खेला जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in