Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के द्वारा आयोजित।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 25 का आज तीसरा दिन क्वार्टर फाइनल का तीसरा मैच सोनांचल इंटर मीडिएट कॉलेज दुद्धी और आदर्श इंटर कॉलेज महुली के बीच खेला गया। प्रथम हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रही दूसरे हाफ के 15 मिनट बाद यानी मैच के पैतालीसवे मिनट में सोनांचल विद्यालय ने एक गोल कर के अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही इस प्रकार सोनांचल विद्यालय ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दर्शकों से खचाखच भरे दुद्धी के खेल मैदान पर आज की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता वर्मा बाल विकास परियोजना म्योरपुर ,विशिष्ट अतिथि डॉ ममता मौर्या किरण यादव ,विनीता मसीह ,रेखा गुप्ता तथा सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने उद्बोधन में कहा कि सोनभद्र में प्रथम आयोजन जनपद में जिला फुटबाल संघ सोनभद्र का सराहनीय कदम है इससे खेल संस्कृति का विकास होगा और आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और अनुशासित होगी । डॉ ममता मौर्या ने कहा कि फुटबॉल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है और इसी लिए विश्व के सर्वाधिक देशों में खेला जाता है । इस अवसर पर राजेश्वर श्रीवास्तव जी ,संदीप तिवारी जी दोनों स्कूलों के अध्यापक गण एवं भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। संचालन शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट ने किया। कल अंतिम क्वार्टर फाइनल में ओबरा सपोर्टिंग क्लब का मुकाबला आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट से होगा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7