Skip to main content

Aaj Tak24x7

असम राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी का बयान

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

 

 

असम राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी का बया

 

बस्ती। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए असम राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि “बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना बेहद स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया है।”

श्री द्विवेदी ने कहा कि इस चुनाव में मुकाबला विश्वास और खोखले वादों के बीच था, और बिहार की जनता ने एक बार फिर विश्वास की राह चुनी। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर जनता का भरोसा आज भी अडिग और अटल है। यही विश्वास देश को आगे बढ़ा रहा है और यही भरोसा विरोधियों की राजनीति को बार-बार बेनकाब करता है।”

तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव एक बार फिर ‘रिजेक्टेड नेता’ साबित हुए हैं। जनता झूठ और भ्रम की राजनीति को अब कतई स्वीकार करने वाली नहीं है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के भविष्य का फैसला जनता ने आज ही कर दिया है। विकास, स्थिरता और सुशासन के आगे झूठ, नकारात्मकता और खोखले वादों की कोई जगह नहीं है।

अपने बयान के अंत में श्री द्विवेदी ने कहा “देश मोदी जी के साथ था, है और आगे भी रहेगा, क्योंकि भारत में हमेशा विश्वास ही जीतता है।”

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in