Skip to main content

Aaj Tak24x7

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री ने गौरव दिवस 2025 में भाग लिया।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो।

आत्मसम्मान और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव। आज ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित भगवान श्री बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर जनसमूह को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के वर्चुअल उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया। इस पावन अवसर पर आदिवासी समाज के भाई–बहनों को सम्मानित करते हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए आवास प्रदान किए गए।आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम न केवल विकास का प्रतीक था, बल्कि हमारी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और आत्मसम्मान का भी उत्सव रहा। आदिवासी समाज के प्रति सम्मान, सहयोग और विकास के संकल्प के साथ हम निरंतर कार्यरत हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर जी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत जी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी, ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुवर सिंह जाटव जी, जनपद पंचायत घाटीगांव अध्यक्ष श्रीमती वर्षा दिलीप रावत जी, श्री केशव बघेल जी, जनपद अध्यक्ष श्री कप्तान सिंह सहसारी जी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री प्रेमनारायण आदिवासी जी मंडल अध्यक्ष श्री चंचल सिंह राठौर जी, श्री रामप्रकाश चौरसिया जी, श्री लाला राठौड़ जी श्रीमती रेनु आदिवासी जी, सहित जनप्रतिनिधिगणय एवं अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in