ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘मुस्कान विशेष अभियान’’


अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो


जागरूकता अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों व संगठनों में जाकर पुलिस ने छात्र-छात्राओं व आमजन को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

🔴 सीएसपी विश्वविद्यालय द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच” एवं साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी।

ग्वालियर। 15.11.2025 पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक चलाए जा रहे जागरूकता हेतु ‘‘मुस्कान विशेष अभियान’’ के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कार्यवाही एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। अभियान के तहत आज दिनांक 15.11.2025 को थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों एवं छात्रावास पर छात्र-छात्राओं व आमजन के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक 15.11.2025 को सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा थाना झाँसी रोड़ ग्वालियर के क्षेत्रअंतर्गत झुग्गी झोंपडी गरीब बस्ती में शिक्षण संस्थान चलाने वाले सेवार्थ जन कल्याण समिति के छात्र-छात्राओं और स्टॉफ को जागरूक करने हेतु मौनी बाबा आश्रम कैंसर पहाड़िया पर जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें घर से भाग जाने से होने वाली समस्याओं, सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने एवं उनके प्रलोभन में आकर मिलने न जाने एवं अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने हेतु साइबर क्राइम तथा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया व उक्त जानकारी को अपने परिजनों व मित्रों को भी साझा करने के लिए बताया गया।

इस अवसर पर सीएसपी विश्वविद्यालय द्वारा बालिकाओं को “गुड टच-बेड टच“ की जानकारी दी गई, ऐसी स्थिति होने पर अपने परिजन एवं शिक्षक व थाने पर सूचना देने के बारे में बताया गया और बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं और दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों के संबंध में समझाइश दी और उक्त अपराधों से कैसे सतर्क रहकर बचा जा सकता है के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही महिला हेल्पलाइन /चाइल्ड/साइबर/पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राएं व स्कूल स्टाफ को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मान स्वरूप शीतकालीन वस्त्र एवं उपस्थित समस्त बच्चों को स्वल्पाहार आवंटित किया गया। सेवार्थ जनकल्याण समिति नाका चंद्रवदनी, मांडरे की माता, नीडम, सिकंदर कंपू सहित जिला भिंड और झांसी उत्तर प्रदेश में अपनी शालाएं एवं खेलकूद प्रतयोगिता निशुल्क संचालित करती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में थाना प्रभारी झाँसी रोड़ निरीक्षक शक्ति सिंह यादव, उनि आशीष शर्मा, व थाना झॉसीरोड़ के स्टॉफ सहित सेवार्थ जनकल्याण समिति के श्री ओमप्रकाश दीक्षित जी, श्री राकेश पांडे, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री मनोज पांडे, श्री मनोहर लाल उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक 15.11.2025 को थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल व उनि0 राजीव सोलंकी द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर व चंबल संभाग के सदस्यों(भूतपूर्व सैनिक) को थाना महाराजपुरा बुलाकर के क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर चर्चा की एवं मुस्कान कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें जिसमें उन्हें कम उम्र की लड़कियों की शादी न करने, व अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए बोला गया और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना रखना एवं महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के प्रति आवाज उठाने एवं पुलिस को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सूचना देने के बारे में बताया गया साथ ही नशे से दूर रहने के लिए समझाइस दी गई।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत आज दिनांक 15.11.2025 को थाना प्रभारी घाटीगांव निरी0 पूरन शर्मा द्वारा शबरी माता मंदिर घाटीगांव में आदिवासी समाज के महिला, पुरुष और बच्चों को जागरूक किया गया। जिसमें उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के अंतर्गत घर से भाग जाने से होने वाली समस्याओं, सोशल साइट्स पर अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने एवं उनके प्रलोभन में आकर मिलने न जाने एवं अपने फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने हेतु साइबर क्राइम तथा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही महिला हेल्पलाइन/चाइल्ड/साइबर/पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में लगभग 200 महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित हुए।

‘‘मुस्कान विशेष अभियान’’ के अंतर्गत ग्वालियर जिले के शैक्षणिक संस्थानों व बस्तियों में प्रतिदिन ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिससे विद्यार्थियों में खासकर बालिकाओं में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित हो तथा गुमशुदगी एवं लैंगिक अपराधों की घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। ग्वालियर पुलिस द्वारा इस अभियान के माध्यम से समाज के किशोरियों एवं महिलाओं को सुरक्षा, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास का संदेश दिया जा रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in