Skip to main content

Aaj Tak24x7

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गहोई महासभा के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बंद

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गहोई महासभा के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बं

अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री कोषाध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पद पर हुआ मतदान।

अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन सम्पन्न।

औरैया। अखिल भारतीय गहोई महासभा की निर्वाचन प्रक्रिया पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। देशभर में कुल 27 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। महासभा के अनुसार देश भर में कुल 25584 मतदाता है। जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पद पर बैलट पेपर से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए महासभा के पदाधिकारियो ने सहयोग किया। शहर के आध्या होटल को मतदान स्थल संख्या 31 बनाया गया था। जिसमें 396 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। इस मतदान केंद्र में कुल 269 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। जो कि 68 प्रतिशत रहा इसका अंतिम परिणाम देश भर में गणना के बाद 22 नवंबर को घोषित किया जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी विष्णु गहोई, सह प्रभारी अमित कुमार सुहाने का योगदान रहा। मतदान पीठासीन अधिकारी बृजेश बंधु, मतदान अधिकारी अमित कुमार सोनी, मंगलेश चंद्र सुहाने, शशिराज सेठ, सुनीता गहोई ने मतदान संपन्न कराया। महासभा के निर्वाचन प्रवक्ता अनुज कुमार बरसैयां को मनोनीत किया गया। इस मौके पर आनंद बरसैंया, अंकित गहोई, के के बरसैंया, राजू बरसैंया, संजीव रेजा, गोपाल सेठ आदि लोगों ने मतदान प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in