Skip to main content

Aaj Tak24x7

सम्राट अशोक सेवा संस्थान के तहत झंझारपुर मधुबनी (बिहार) में

  • सम्राट अशोक सेवा संस्थान के तहत झंझारपुर मधुबनी (बिहार) मे

दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुध्दी सोनभद्र। स्थानीय कस्बे मे स्थित प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी को 16 नवंबर 2025 रविवार को झंझारपुर मधुबनी देवराज इंद्र पैलेस (बिहार) में, सम्राट अशोक सेवा संस्थान के तहत आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के, राष्ट्रीय सह सम्मान समारोह के बैनर तले राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। अयोजित सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों रक्तदाताओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में सोनभद्र के दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी को विशेष रूप से राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आयोजित कार्यक्रम के पथ प्रदर्शक अध्यक्ष बेमेंद्र सिंह, आयोजक आचार्य ललित शास्त्री , सीतामणी से शतकवीर रक्तदाता अतुल कुमार व दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच यह सम्मान समारोह संपन्न कराई गई। आपको बता दें कि दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने दुद्धी नगर में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ-साथ प्रगति वस्त्र बैंक का भी संस्थापन किया है। जो समय-समय पर गरीब असहाय और जरूरतमंदों को रक्त से संबंधित समस्या के साथ-साथ वस्त्र संबंधित समस्या का भी समाधान नि:शुल्क और निस्वार्थ भाव से किया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in