Skip to main content

Aaj Tak24x7

राज्य स्तरीय नशामुक्ति कार्यक्रम में मंत्री श्री नारायण कुशवाह होंगे शामिल।

  • राज्य स्तरीय नशामुक्ति कार्यक्रम में
    मंत्री श्री नारायण कुशवाह होंगे शामिल।¾

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो

भोपाल : 17 नवम्बर, 2025
भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ पर मुख्य कार्यक्रम अमृतसर (पंजाब) में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
इसी क्रम में राज्य स्तरीय नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्री नारायण सिंह कुशवाहा होंगे। यह कार्यक्रम मंगलवार प्रातः 11:30 बजे संचालनालय ऑडिटोरियम हॉल, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पत्रकार कॉलोनी, लिंक रोड नंबर 3, भोपाल में किया जाएगा।
क्रमांक : 6896H मोहित/अनिल वशिष्ठ

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in