ऑपरेशन मुस्कान 2025
बालिकाएं सोशल मीडिया का सोच समझ कर प्रयोग कर
एस डी ओ पी श्वेता शुक्ला
धरगांव / आजकल सोशल मीडिया का दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है विशेषकर वाट्सएप के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट जैसी स्थिति में भी कुछ लोग फंस कर अपना बैंक बेलेंस दाव पर लगा रहे है।इसलिए वाट्सएप पर भी सावधानी पूर्वक किसी से चैट करे।यह बात मंडलेश्वर एस डी ओ पी श्रीमती श्वेता शुक्ला ने शासकीय कन्या हाय स्कूल धरगांव में मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान मुस्कान 2025 के तहत कही।आपने कहा कि वाट्सएप पर भेजी गई किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोच ले आजकल इनविटेशन के नाम पर भी लोग सायबर फ्रॉड कर सकते है कोई निमंत्रण की लिंक आपने क्लिक की और आपका सारा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।इसलिए किसी भी हालत में ओ टी पी भी शेयर नहीं करे।फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी अंजान से उसकी सुंदर फोटो देखकर इंप्रेस नहीं होना है किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती करने से बचें साथ ही अपने फोटो वीडियो अपलोड नहीं करे।बालिकाएं किसी अंजान व्यक्ति से लिफ्ट लेने से भी बचें।कुछ लड़कियां छोटी सी परेशानी आने पर भी डिप्रेस हो जाती है।और आत्म हत्या करने पर उतारू हो जाती है यह जीवन हमें जीने के लिए मिला है छोटी मोटी समस्याओं से घबराकर मौत को गले लगाना ठीक नहीं है क्योंकि आपका जीवन बड़ा अनमोल है आपके माता पिता को आपसे बहुत उम्मीद होती है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आप अच्छे से पढ़ाई करे और उनका सपना पूरा करे।पुलिस अधिकारी ने बालिकाओं का आव्हान किया कि वे किसी के बहकावे में नहीं आए 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका की सहमति मान्य नहीं की जाती है।आपने पॉक्सो एक्ट बाल विवाह मोटर व्हीकल एक्ट सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी भी प्रदान की।स्कूल की छात्रा कुमारी मुस्कान पवार ने पुलिस अधिकारी से एम पी पी एस सी की परीक्षा के बारे में सवाल किया जिसका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया।कार्यक्रम का संचालन पी एल वी दुर्गेश राजदीप ने कियाअतिथि स्वागत हाय स्कूल प्राचार्य सुरेश पाटीदार ने किया आभार संकुल प्राचार्य डॉ आर सी मिश्रा ने माना इस अवसर पर शिक्षक के एल पटेल वंदना सोहनी माया पाटीदार सहित छात्राएं उपस्थित रही।



