पुरानी रंजिश में मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी को सुनाई आपबीती* 

*पुरानी रंजिश में मारपीट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी को सुनाई आपबीती*

 

 

दिनांक 19/11/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

=================

 

शिवपुरी जिले खनियाधाना थाना क्षेत्र में रहने वाले शिव प्रताप सिंह बुंदेला ने आज बुधवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी एक पुराने विवाद में राजीनामा करने के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं और उनके छोटे भाई के साथ मारपीट भी की है।

 

एसपी कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए शिव प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि वह खनियाधाना से आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद दीपेंद्र और दीपक अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं।

शिव प्रताप ने बताया कि उनके छोटे भाई शैलेंद्र प्रताप के साथ इन लोगों ने मारपीट की है।

आरोपियों द्वारा उन्हें हमेशा धमकाया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

 

पीड़ित शिव प्रताप ने बताया कि वह इस घटना को लेकर पहले खनियाधाना थाने गए थे और 100 नंबर पर भी कॉल किया था, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक पुराना मामला पहले से भी चल रहा है, जिसका अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ है।

 

बुंदेला ने एसपी को दी गई शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

Vaeet बुंदेला

 

*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes