Skip to main content

Aaj Tak24x7

पत्रकारों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों में आक्रोश, एसपी शिवपुरी को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकारों में आक्रोश, एसपी शिवपुरी को सौंपा ज्ञापन

दिनांक 19/11/2028

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश

अरशद अली की रिपोर्ट

मोबाइल 9713906075

=================

शिवपुरी जिले के ग्राम पहाड़ाखुर्द, थाना मायापुर में 17 नवम्बर 2025 को समाचार कवरेज के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले और अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे शिवपुरी प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवपुरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार जयकुमार झा, प्रदीप जैन, अफजल शाह एवं प्रवीण मिश्रा सरकारी उचित मूल्य दुकान की कार्यप्रणाली की जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान के सेल्समैन उपेंद्र लोधी, अवनेश लोधी और रामकृष्ण लोधी ने पत्रकारों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर रामकृष्ण लोधी कुल्हाड़ी लेकर और अन्य दो आरोपियों ने लाठियाँ लेकर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीण श्रीराम परिहार और बुदेल सिंह परिहार ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पत्रकारों को सुरक्षित बाहर निकाला। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पत्रकारों ने बताया कि घटना के बाद मायापुर थाने में विधिवत एफ.आई.आर. दर्ज की गई, लेकिन 19 नवम्बर 2025 तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। साथ ही थाना प्रभारी नीतू अहिरवार द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

पत्रकारों ने एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें रखीं—

सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

प्रकरण की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए।

पत्रकारों की सुरक्षा हेतु उचित संरक्षणात्मक कदम उठाए जाएं।

मामले में कथित थानास्तरीय लापरवाही की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों ने कहा कि ऐसे हमले न केवल उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी सीधा आघात करते हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रकरण में शीघ्र व प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वाईट प्रिंस क्लब अध्यक्ष

*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in