Skip to main content

Aaj Tak24x7

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(SIR) के तहत वितरित गणना प्रपत्रों को सही व स्पष्ट पूर्ण करते हुए समय से प्राप्त कर कराये फीडिंग

*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(SIR) के तहत वितरित गणना प्रपत्रों को सही व स्पष्ट पूर्ण करते हुए समय से प्राप्त कर कराये फीडिं।*

*भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए नियत समय में कराये पूर्ण।*

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

*औरैया 20 नवंबर 2025*/ जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप समयबद्धता से पूर्ण कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र 204 औरैया (अ0जा0) में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सुपरवाइजर के रूप में तैनात लेखपालों को आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि कार्य को सफलतापूर्वक संपादित किए जाने के लिए निर्धारित किए गए मुख्यालय पर समय से पहुंचकर प्रतिदिन की गई कार्यवाही की समीक्षा कर प्राप्त गणना प्रपत्रों की फीडिंग सुनिश्चित की जाए जिससे कार्य की प्रगति सुनिश्चित हो सके और कार्य समय से पूर्ण हो।

जिलाधिकारी ने कार्य को सही व समयबद्ध रूप से प्रगति के साथ पूर्ण कराने के लिए बूथ संख्या 01 से 78 तक के कार्य को संपादित किए जाने के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव को तहसील सभागार अजीतमल, बूथ संख्या 79 से 156 तक की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ डिप्टी कलेक्टर कमल कुमार सिंह को डायट सभागार अजीतमल, बूथ संख्या 157 से 235 तक की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ खंड विकास अधिकारी औरैया को ब्लॉक सभागार, 236 से 304 बूथ संख्या की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी को तहसील सभागार सदर तथा बूथ संख्या 305 से 374 तक के कार्य संपादन हेतु नगर पालिका परिषद औरैया के सभागार में नायब तहसीलदार फफूंद अशोक कुमार की जिम्मेदारी निर्धारित की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्य की समीक्षा सुपरवाइजर करते हुए शाम 4:00 बजे से अपने-अपने निर्धारित स्थान पर बीएलओ सहित उपस्थित रहकर कार्य की अग्रिम कार्यवाही संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी अपनी देखरेख में रात्रि 9:00 बजे तक संपादित कराएंगे जिससे फीडिंग की प्रगति सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी के द्वारा किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता /लापरवाही के लिए उसकी जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अविनाश चंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद सहित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in