जबलपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता — क्रिकेट सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले*

 

*जबलपुर रेल मंडल में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता — क्रिकेट सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबलेº

जबलपुर, 20 नवंबर 2025।
जबलपुर रेल मंडल में जारी अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के सातवें दिन दिनांक 20.11.2025 को क्रिकेट के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला।

*पहला सेमीफाइनल : कमर्शियल बनाम इंजीनियरिंग विभाग*

टॉस जीतकर कमर्शियल विभाग ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। किंतु विपक्षी गेंदबाजों के सामने टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 59 रन पर ऑलआउट हो गई।
जवाबी पारी में इंजीनियरिंग विभाग की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन बाद में संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम ने मैच पर कब्जा जमाते हुए जीत दर्ज की और शुभम शर्मा की कप्तानी में फाइनल में प्रवेश किया।

*दूसरा सेमीफाइनल : RPF बनाम मैकेनिकल विभाग*

टॉस जीतकर RPF ने पहले बल्लेबाजी की और 73 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें योगेश का शानदार योगदान रहा।
जवाब में मैकेनिकल विभाग के सलामी बल्लेबाज नादिर और आकाश ने तेज शुरुआत दी। इसके बाद कैलाश यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया।
मैकेनिकल टीम ने मात्र 6.3 ओवर में 73 रन बनाते हुए 9 विकेट से शानदार जीत हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का किया।

मैच में उपस्थित अधिकारी एवं निर्णायकगण

*मुख्य अतिथि :*

श्री सुबोध विश्वकर्मा, मंडल खेलकूद अधिकारी

*विशिष्ट अतिथि :*

डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

श्री रजनीकांत साहू, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक

श्री स्वप्निल पाटिल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता

श्री नितेश सोने, मंडल वाणिज्य प्रबंधक

श्री गुन्नार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक

श्री अनुज कुमार पाल, सहायक संरक्षा अधिकारी

निर्णायक :
सुबोध गोसावी, रविन्द्र त्रिपाठी, रोशन यादव, संतोष सनोडिया, विक्रम जनसारी, त्रिलोक नायडू, कैलाश यादव, हसन अली, असलम अली, मनोज कुमार, दीपक बनर्जी, गुलाम गौस एवं अन्य निर्णायकगण।

जनसंपर्क अधिकारी
पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in